Chhattisgarh Tour Packages: छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और IRCTC मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की जल्द ही शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देगी।
4 टूर पैकेज संचालित
इस योजना के अंतर्गत रायपुर से 4 टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। हर पैकेज में हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
Chhattisgarh Tour Packages: आर्थिक विकास को बल
CM विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त होगी।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का कहना है कि यह योजना स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान कराएगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि हर पर्यटक तक पहुंचे।”

रायपुर सिटी टूर
इस टूर में पर्यटक रायपुर के स्थलों—राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर की सैर कर सकेंगे।
साथ ही हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर की यात्रा कराई जाएगी। इस टूर की शुरुआत और समापन रायपुर रेलवे स्टेशन से ही होगा।
Read More: CG CM will be on a tour of MP today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे
Chhattisgarh Tour Packages: बस्तर का टूर
बस्तर के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों—जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़, चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में होगा और भोजन की व्यवस्था रहेगी।
सब्सिडी और इंश्योरेंस
Chhattisgarh Tour Packages: हर पैकेज के लिए कम से कम 10 लोगों का ग्रुप का जरूरी है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स, लंच और ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। 2 से 18 साल तक के बच्चों को 85% और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75% सब्सिडी की जाएगी।

