Surguja Coal Mine Clash: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कोल माइंस का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के विस्तार का विरोध कर रहे आदिवासी ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया है। वहीं, पुलिस ने हालातों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े । इस झड़प में करीब 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है। जबकि कई ग्रामीण घायल हो गए। आज SECL के विस्तार का काम शुरू हो गया है। नहीं 10 से ज्यादा ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया।
25 पुलिसकर्मी घायल
जानकारी के मुताबिक, पथराव में ASP, थाना प्रभारी सहित करीब 25 पुलिसकर्मी को चोंट आई है। थाना प्रभारी को भी गंभीर चोट आई है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

Surguja Coal Mine Clash: क्यों हो रहा विरोध?
बता दे कि, SECL के अमेरा कोल खदान के विस्तार के लिए परसोढ़ी गांव की जमीनें साल 2001 में अधिग्रहित की गई हैं। यहां के ग्रामीण इस खदान के विस्तार का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है। बीते दिन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी करीब 500 की संख्या में पुलिसबल के साथ जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे तो, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

पत्थर, गुलेल से हमला
Surguja Coal Mine Clash: पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थर, गुलेल से हमला किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पहले ग्रामीणों को समझाया उसके बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई। हालातों को काबू करने के लिए पुलिस टीम को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हालांकि, ग्रामीणों और पुलिस दोनों पर आरोप है कि पथराव दोनों तरफ से किए गए हैं। वहीं तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

