MP सीएम मोहन यादव बिहार पहुंच चुके है.. बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज 11.30 बजे पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली..

सत्ता के समीकरणों को नया रूप देगा
Nitish Kumar took oath: उनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। ये शपथग्रहण समारोह न सिर्फ सत्ता के समीकरणों को नया रूप देगा, बल्कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति की दिशा भी तय करेगा..
कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र, अमित शाह मौजूद

यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एतिहासिक पल है.. बता दें की इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोग शामिल हुए..
NDA ने 90 फीसदी से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतीं
चुनाव के समय मध्यप्रदेश के सीएम मोहन ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई.. कई जगह सीएम ने दौरा किया.. और 25 से ज्यादा सीटों पर जोरदार प्रचार किया.. वहां NDA ने 90 फीसदी से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतीं..
Nitish Kumar took oath: ये मोदी सरकार की जीत
वहीं नीतीश की जीत पर सीएम मोहन ने कहा की ये मोदी सरकार की जीत है.. और आगे भी पार्टी जीत के लिए प्रयास करती रहेगी.. और हमेशा जनता के लिए काम करती रहेगी..
विपक्ष महागठबंधन की तो महज 35 सीटों तक ही सीमित
जानकारी के अनुसार इस बार चुनाव में NDA ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.. जिसमें भाजपा को 89, जेडीयू को 85 और अन्य सहयोगी दलों को बाकी सीटें मिली.. और वहीं बात करे.. विपक्ष महागठबंधन की तो महज 35 सीटों तक ही सीमित रह गई…
भारतीय राजनीति में एक बड़ा रिकॉर्ड
इस जीत के बाद नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल को नेता चुना गया.. जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल अरिफ मौदम्मद खान को बहुमत का समर्थन पत्र सौपा.. बता दे की… और यह नीतीश कुमार का 10वां कार्यकाल होगा.. जो भारतीय राजनीति में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा..
202 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की
बता दें कि बिहार में राजग ने बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के चार विधायक शामिल हैं…

