MP CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.. साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा…

सीएम डॉ मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि… पीएम नरेंद्र मोदी 2014 के बाद एनडीए की सरकार के नायक होने के नाते प्रधानमंत्री की शपथ लेने वक्त के बाद राजनीतिक परिदृश्य पूरे देश में बदला है…
बिहार चुनाव में एक भी गोली नहीं चली
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने यह भी कहा कि दुनिया भारत की ओर देख रही है। पीएम मोदी के समय में उच्चतम मापदंड तैयार हो रहे हैं। बिहार का यह वही चुनाव है, जहां दोनों चरण में एक भी गोली नहीं चली।
MP CM MOHAN YADAV: दोबारा मतदान का मौका नहीं आता
यह वही इलेक्शन है, जहां दोबारा मतदान का मौका नहीं आता है। कहीं बूथ कैप्चर नहीं होता है। यह सारे सुशासन के लक्षण लोकतंत्र को दुनिया के सामने बहुत अच्छे मॉडल के रूप में समझने के लिए दिख रहा है।
लाल सिंह आर्य की बेटी को दिया आशीर्वाद

इसके बाद सीएम डॉ मोहन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के DD नगर स्तिथ घर पर पहुंचे।
MP CM MOHAN YADAV:लाल सिंह की बेटी प्रियंका को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने लाल सिंह की बेटी प्रियंका और यीशु राज सिंह को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद दोनों पर हमेशा बना रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है।

