sri sathya sai sanjeevani hospital: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नवा रायपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में हृदय रोग से जूझ चुके और सफल ऑपरेशन करा चुके 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे। यह कार्यक्रम मानवीय संवेदना और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को दुनिया के सामने पेश करने वाला होगा।
PM का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 1 नवंबर की सुबह निर्धारित है। उनका पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- सुबह 9:40 बजे – रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- वहां से नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जाएंगे
- यहां वे दिल की सर्जरी से ठीक हुए बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे
- इसके बाद वे 25वें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे
इस कार्यक्रम में न सिर्फ भारत के राज्यों से बल्कि नेपाल, बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी देशों से भी लाभान्वित बच्चे भाग लेने आ रहे हैं।
sri sathya sai sanjeevani hospital: बिना बिल वाला अस्पताल
श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल देश का एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल है, जहां कोई बिल काउंटर नहीं है। यहां बच्चों के दिल की बीमारी का उपचार पूरी तरह मुफ्त किया जाता है—न कोई रजिस्ट्रेशन फी, न सर्जरी का खर्च और न ही दवाइयों का पैसा लिया जाता है।

37,500 से अधिक बच्चों की बचाई जान
यह अस्पताल 2012 से संचालित है और अब तक 37,500 से अधिक बच्चों के दिल में छेद (Congenital Heart Disease) के ऑपरेशन मुफ्त किए जा चुके हैं। देश भर के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र समेत नेपाल और भूटान से भी मरीज यहां इलाज कराने आते हैं।
कार्यक्रम में बतौर मरीज शामिल होने आ रहे बच्चे 6 साल से लेकर 20-25 साल तक के युवक-युवतियां हैं, जिनका बचपन दिल की बीमारी ने छीन लिया था लेकिन इलाज मिलने के बाद अब वे एक सामान्य जीवन जी रहे हैं। बच्चों और उनके परिवारों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाती है।
नवा रायपुर बनेगा हेल्थ स्किल हब
कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय स्वास्थ्य कौशल केंद्र (National Healthcare Skill Center) का भी शुभारंभ कर सकते हैं। यह केंद्र युवा डॉक्टरों, नर्सों और हेल्थ टेक्निशियंस को विश्वस्तरीय मेडिकल ट्रेनिंग देने के लिए तैयार किया जाएगा।
श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल
यह अस्पताल श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य है – “दिल से सेवा, सबके लिए स्वास्थ्य”
अस्पताल में किसी भी मरीज से धर्म, भाषा, जाति या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।

sri sathya sai sanjeevani hospital: मुख्य सुविधाएं
- बच्चों की हृदय रोगों की मुफ्त सर्जरी
- अत्याधुनिक कार्डियक सर्जरी यूनिट
- Pediatric ICU और Neonatal ICU
- कार्डियोलॉजी डायग्नोस्टिक सेंटर
- पोस्ट-ऑपरेशन रिहैब केयर
- देशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम
अस्पताल रायपुर के अलावा नवी मुंबई (महाराष्ट्र) और पालवल (हरियाणा) में भी संचालित है।

