Signs of Blessings Lakshmi: हिंदू पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या को हर साल दीपावली का महापर्व मनाया जाता है। यह भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस साल दीवाली 20 अक्टूबर 2025 को है।
Read More: Hanuman Marriage Story: क्या आप जानते हैं हनुमान जी है विवाहित!
धार्मिक मान्यता है कि दीपावली की रात्रि में माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है।
माता लक्ष्मी का आगमन और शुभ संकेत…
ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माता लक्ष्मी उस घर में वास करती हैं, जहां साफ- सफाई और पवित्रता बनी रहती है। दीपावली की रात घर की चौखट पर दीपक जलाकर उनका स्वागत करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कुछ संकेतों से भी माता लक्ष्मी के आगमन का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उल्लू का दर्शन…
यदि दीपावली से पहले घर के आस-पास उल्लू दिखाई दे, तो इसे माता लक्ष्मी के आगमन का शुभ संकेत माना जाता है।

धन और नौकरी में वृद्धि…
बैंक बैलेंस में अचानक बढ़ोतरी या नौकरी में लाभ का अनुभव होने पर माता लक्ष्मी के घर आने का संकेत माना जाता है।
कर्ज मुक्ति और खर्चों में कमी…
अचानकर कर्ज से मुक्ति या खर्चों में कमी आना भी लक्ष्मी का वास दर्शाता है।

सुगंध का अनुभव…
घर या आसपास किसी भी ओर से सुखद सुगंध महसूस होना माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रसन्नता का संकेत है।
गौ माता का आगमन…
दीपावली की सुबह यदि गौ माता आपके घर के द्वार या घर आती हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर गाय को रोटी खिलाना लाभकारी होता है।

धार्मिक उपाय और कनक धारा का महत्व…
जिन घरों में नियमित रुप से श्रीसूक्त पाठ और कनक धारा का अभ्यास होता है, वहां माता लक्ष्मी का आगमन अधिक शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
साफ – सफाई और दीपक का महत्व…
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपावली से पहले घर की साफ-सफाई और व्यवस्थित सजावट करना जरूरी है। दीपक जलाने से न सिर्फ घऱ में प्रकाश फैलता है, बल्कि माता लक्ष्मी के आने का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

