Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है, जो कि पूरे देश में बहुत धूम – धाम से मनाया जाता है। लेकिन इसके पहले धनतेरस आता है, यह त्योहार भी हिंदू धर्म में बहुत धूम- धाम से मनाते है, यह दिन सुख, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश देता है।
Read More: Curfew Wali Mata Mandir Bhopal: जहां नारियल में अर्जी लिखकर मांगी जाती है मुरादें!
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन सोना- चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। साथ ही भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा – अर्चना भी की जाती है।
‘धन त्रयोदशी’ का अर्थ और महत्व…
धनतेरस को ‘धन त्रयोदशी’ भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नई वस्तुएं, विशेषकर धातु से बनी चीजें, खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन कई लोग झाड़ू भी खरीदते है, उसे लक्ष्मी का रुप मानते हैं। और ऐसा करने से कहते हैं घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन- धान्य की वृद्धि होती है।

समुद्र मंथन से जुड़ी पौराणिक कथा…
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार अमृत प्राप्त करने के लिए देवताओं और असुरों के बीच क्षीर सागर में मंथन किया गया। मंथन के दौरान, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए। तब उनके हाथों में अमृत से भरा कलश हाथ में था। यही कलश धन और आरोग्य का प्रतीक माना गया।

इसी कारण इस तिथि को ‘धन त्रयोदशी’ कहा गया और तभी से इस दिन धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा शुरु हुई।
पीतल के बर्तन खरीदने का खास महत्व…
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोने और चांदी की वस्तुएं और पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। क्योकि भगवान धन्वंतरि के हाथों में पीतल का कलश था, इसलिए इस धातु को स्वास्थ्य, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया।

ऐसा विश्वास है कि इस दिन धातु की वस्तुएं खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आरोग्य का वास होता है।
कब मनाया जाएगा धनतेरस 2025?
हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस 2025 का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरश दोपहर 12.18 बजे त्रयोदशी तिथि शुरु हो जाएगी और 19 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर इसका समापन होगा।

इस प्रकार, 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।
काले रंग की वस्तुएं न खरीदें…
धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं खरीदना अशुभ होता है। घर के बुजुर्ग काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं, उनका कहना है किसी शुभ काम में काला रंग पहनना अशुभ होता है।

