Bijasan Mata Mandir Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में बिजासन माता का प्राचीन मंदिर स्थित है, कहा जाता है उस मंदिर को इंदौर के पहले महाराजा तुकोजीराव ने बनवाया था। यह प्रदेश का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां मां के नौ स्वरुप – लपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की स्वयंभू मूर्तियां विराजमान है।
Read More: Kankali Mata Mandir Bhopal: एक ऐसा मंदिर जहां मां कंकाली की साल में 2 बार सीधी होती है गर्दन!
क्या है मंदिर का इतिहास?
यह मंदिर करीब 1000 साल पुराना है, यहां के स्थानीय निवासी बताते हैं कि, इस मंदिर को इंदौर के पहले महाराजा तुकोजीराव ने बनवाने की कोशिश की थी, लेकिन मंदिर नहीं बन पाई। फिर एक दिन मातारानी महाराज के सपने में आईं और उनसे कहा- पहले कोई मन्नत मांगो। तब राजा ने पुत्र प्रप्ति की मन्नत मांगी, जब यह मन्नत पूरी हुई तो राजा ने 1760 में मंदिर का निर्माण कराया।

बता दें कि, मंदिर परिसर में शिवजी, काल भैरव और हनुमान जी की मूर्तिया भी विराजमान है।
भक्त संतान सुख की प्राप्ति की मांगते हैं मन्नत…
मान्यता है कि, यहां सच्चे दिल से जो भी मनोकामना मांगो पूरी होती है, लेकिन विशेष रुप से जो भक्त संतान सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं, वो यहां माता के दर्शन करने जरुर आते है। लोग यहां धागा बांधकर अपनी मन्नत मांगते हैं, जब मन्नत पूरी हो जाती है, तो धागा खोलने आते हैं। कुछ भक्त तो दंडवत होकर माता के दरबार तक पहुंचते हैं।

बता दें कि, बिजासन माता को सौभाग्य और संतान सुख देने वाली देवी भी माना जाता है।
मंदिर की मान्यता और विशेषता…
यह मंदिर प्रदेश का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां माता के 9 स्वरुप एक साथ विराजमान है। यहां नवविवाहित जोड़े विशेष रुप से माता के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर की विशेषता है कि एक साथ माता के 9 स्वरुपों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

कहा जाता है कि, ऐतिहासिक समय में आल्हा- ऊदल हर युद्ध से पहले पहाड़ में विराजमान बिजासन माता के दर्शन करने आते और उनसे विजय प्राप्ति की मन्नत मांगते थे।
कैसे पहुंचे मंदिर?
बिजासन माता मंदिर इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के पास स्थित है, यह एयरपोर्ट से बेहन नजदीक और रेल्वेस्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। आप यहां अपने पर्सनल वीकल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों से असानी से पहुंचा जा सकता है।

