छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आज पुण्यतिथि है.. जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे..
शहादत दिवस कार्यक्रम
बता दें की उन्होंने आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर. शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी मौजूद रहे.
Veer Narayan Singh’s death anniversary today: शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस

कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि.. शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस है. शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे,
अनाज निकालकर सब में बांट दिया था
उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, अकाल पड़ने पर अंग्रेजी हुकूमत के गोदाम पर अनाज था, लोग भूखमारी से मर रहे थे, उनसे देखा नहीं गया और अनाज निकालकर सब में बांट दिया था.
अंग्रेजों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया.
Veer Narayan Singh’s death anniversary today: आज ही के दिन उन्हें जयस्तंभ चौक में फांसी की सजा दे दी थी. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताएं मार्गों पर सब चलेंगे.
साथ ही कांग्रेस के ECपर लगाए आरोप पर कहा की
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर एसआईआर को लेकर जो आरोप लगाए वो असत्य है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आरोप में कोई सत्यता नहीं है, चुनाव आयोग अपना काम तत्परता से करता है.

