Varuthini Ekadashi 2026 Date: हर महिने एकादशी का व्रत आता है, ऐसे में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी मनाई जाएगी। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और शास्त्रों में इसे अत्यंत मंगलकारी, सौभाग्यवर्धक तथा पाप-नाशक माना गया है।
वरुथिनी एकादशी की सही तिथि
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 12 अप्रैल 2026 को मध्यरात्रि करीब 1:17 बजे से शुरु होगी। वहीं एकादशी तिथि का समापन 13 अप्रैल 2026, रात 1:09 बजे होगा। यह व्रत 13 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा, क्योंकि सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए व्रत 13 अप्रैल को ही रखा जाएगा। 12 अप्रैल को व्रत नहीं रखा जाएगा।

व्रत के नियम
वरुथिनी एकादशी का व्रत करने वाले भक्त इन बातों का विशेष ध्यान रखें –
1. चावल का सेवन बिल्कुल न करें।
2. दिन भर सात्विक भोजन ही लें।
3. कुछ भक्त निराहार (बिना पानी) रहकर व्रत करते हैं, जबकि कई लोग फलाहार और पानी लेकर व्रत रखते हैं।
4. किसी की निंदा न करें, जितना हो सके भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप और ध्यान करें।
वरुथिनी एकादशी का महत्व
शास्त्रों के मुताबिक, वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से भाग्य जगता है, इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है। इस व्रत को करने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है। सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा होती है। महिलाओं को अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

