Urban Development Scheme started: छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है. पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है.
इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास के बड़े काम मंजूर किए जा रहे हैं.
Urban Development Scheme started: जिसको लेकर उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद योजना के अंतर्गत अब तक 13 नगर निगमों में 26 कार्यों के लिए 429 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं.
चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है.
स्वीकृत कार्यों में से पांच कार्यों के लिए संबंधित फर्म्स को कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं. वहीं पांच कार्यों का भूमिपूजन भी हो गया है.
CM नगरोत्थान योजना से प्रमुख रूप से मुख्य सड़क निर्माण एवं मुख्य सड़क चौड़ीकरण कार्य, बाइपास रोड निर्माण, मुख्य सड़क में सर्विस रोड निर्माण कार्य, फ्लाई-ओव्हर निर्माण कार्य..
अंडर-पास सड़क निर्माण कार्य, जलप्रदाय योजना के कार्य और पर्यटन स्थलों के विकास के कार्य किए जाएंगे.
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के कार्यों की मॉनिटरिंग और निगरानी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी.
संबंधित नगर निगम के आयुक्त समिति के सदस्य-सह-सचिव होंगे.
Urban Development Scheme started:दुर्ग नगर निगम में नौ करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से धमधा मार्ग से आदित्य नगर होते हुए रायपुर नाका अंडर-ब्रिज की ओर तथा हनुमान नगर होते हुए..
केनाल रोड निर्माण के लिए 29 करोड़ 43 लाख रुपए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से स्वीकृत किए गए हैं.

