Mahashivratri Ujjain Temple: आज महाशिवरात्रि है। देशभर में इस त्योहार को बहुत धूम- धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर में हर जगह शिव मंदिरों में भक्तों की कतारे लगी हुई हैं। भक्त भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे हैं। उन्हें जल अभिषेक कर रहे हैं। ऐसे में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी भारी संख्या लोग बाबा के दर्शन करने पहुंच रहें हैं। सुबह से अब तक करीब 2 लाख 30 हजार भक्तों ने श्री महाकाल बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
बता दें कि, उज्जैन के होटल , लॉज और होम – स्टे पहले से ही फुल हैं, करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है।

आधी रात 2.30 बजे खोले गए पट
उज्जैन में महाकाल बाबा के पट करीब 2.30 बजे खोले गए और मंत्रोच्चार के साथ घंटाल बजाकर मंदिर में प्रवेश किया । गर्भगृह में स्थापति सभी प्रतिमाओं पर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद पुजारियों ने भगवान का जलआभिषेक किया। भगवान को पंचामृत से पूजन किया।

बाबा महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया
महाकाल बाबा को भांग , चंदन और त्रिपुंज अर्पित कर उनका राजा की तरह श्रृंगार किया गया। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। मोगरे के फूल, शेषनाग का रजत मुकुट , रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। फिर उन्हें दूल्हे की तरह सजाया गया उनका श्रृंगार किया गया।

16 फरवरी की रात शयन आरती के बाद करीब 10:45 बजे मंदिर के पट बंद होंगे, यानी करीब 44 घंटे लगातार महाकाल के दर्शन होंगे।

गर्भगृह में रात 11 बजे सेमहापूजा
महाशिवरात्रि की रात करीब 11 बजे से गर्भगृह में महापूजा शुरू होगी। इसमें भस्म धूलन, रुद्राक्ष धारण, भू-शुद्धि, भूत-शुद्धि, महान्यास, लघुन्यास, रुद्र पूजन और पंचवक्र पूजन शामिल है। शिव सहस्त्र नामावली से बिल्वपत्र अर्पित किए जाएंगे।परंपरा के अनुसार चार प्रहर की पूजा के चलते मंदिर रात भर खुला रहेगा। 16 फरवरी की रात शयन आरती के बाद करीब 10:45 बजे पट बंद होंगे, यानी पूरे 44 घंटे लगातार दर्शन का सिलसिला चलेगा।

