Tulsi Manjari Remedies: हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिनों का अपना महत्व होता है और हर दिन किसी न किसी देवी या देवाताओं को समर्पित होता है, जिसमें से गुरुवार का दिन भगवान विष्मु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन व्रत, पूजा और विशेष उपाय करने से जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
Read More: Samaleshwari Mata Temple Raipur: जहां सूर्य की किरणें करती हैं देवी के चरणों का स्पर्श!
शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय मानी जाती है, इसलिए गुरुवार को तुलसी की मंजरी के उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं, इन्हें अपनाने से पैसों की तंगी दूर होती है, करोबार में तरक्की मिलती है और घर में सुख – समृद्धि आती है। आइए जानते हैं गुरुवार को किए जाने वाले खास उपाय…

जीवन की समस्याएं हो सकती हैं दूर…
गुरुवार के दिन सुबह स्नान कर पीले वस्त्र पहनें फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा करते समय तुलसी की मंजरी और हल्दी अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
माना जाता है कि इससे जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धन- दौलत में बढ़ोत्तरी..
अगर पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो यह उपाय करें। गुरुवार की सुबह पूजा के समय लक्ष्मीनारायण को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। फिर शाम को पूजा के बाद उसी मंजरी को निकालकर लाल या पीले कपड़े में बांध लें और तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें।
कहा जाता है ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं, जीवन में कभी धन – दौलत की कभी कमी नहीं रहती।

करोबार और करियर में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय..
गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा करें, पूजा के समय उन्हें हल्दी, केसर और तुलसी की मंजरी अर्पित करें। पूजा के बाद इन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपनी दुकान या ऑफिस की दराज में रखें।
इस उपाय से व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और करियर में सफलता के नए अवसर मिलते हैं।

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए उपाय…
गुरुवार या शुक्रवार की सुबह एक लोटा जल में गंगाजल और तुलसी की मंजरी डालें। स्नान के बाद इस जल का पूरे घर में छिड़काव करें।
इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक माहौल बनता है। परिवार में झगडे़ – क्लेश कम होते हैं और घर में सुख – शांति बनी रहती है।

