Gufa Mandir In Bhopal: राजधानी भोपाल के लाल घाटी क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो कि भागवान शंकर को समर्पित है, यह मंदिर गुफा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां दूर – दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते है। इस मंदिर में 7 प्रकृतिक गुफाएं हैं। कहा जाता है यहां भगवान शिव स्वंय पिंडी के रुप में प्रकट हुए थे, इसलिए इस मंदिर को स्वंयभू शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
आपको बता दें कि…
यहां भगवान शंकर के अलावा भगवान राम माता जानकी, लक्ष्मण और अपने प्रिय भक्त हनुमान जी के साथ विराजमान हैं, यहां भगवान कृष्ण, विष्णु भगवान सहित कई देवी – देवता विराजमान हैं।
Gufa Mandir In Bhopal: क्या है खास…
इस मंदिर में एक गुफा में शिवलिंग पर प्रकृतिक रुप से 12 महिने पानी की बूंदे शिवलिंग पर गिरती रहती हैं। साथ ही इस गुफा में 12 महिने पानी भरा रहता है।

कब और किसने की मंदिर की खोज…
बताया जाता है कि, कई वर्ष पूर्व साल 1949 में गुफा की खोज श्री महंत नारायणदास जी त्यागी ने की थी। उन्हें एक गुफा मिली जहां भगवान शिव का पिंडी रुपी शिवलिंग के दर्शन हुए और उन्होंने ही इस गुफा के साथ 7 प्रकृतिक गुफाओं की खोज की। उन्होंने ही फिर इस स्थान को मंदिर परिसर का स्वरुप दिया।
वहां के पंडित बताते हैं कि जिस गुफा में शिवलिंग है वहां 12 महिने पानी भरा रहता है।
मंदिर में कई देवी – देवता हैं विराजमान…
इस मंदिर का अद्भुत स्वरुप देख आप हैरान रह जाएंगे। यहां जाते ही आपको सबसे पहले भगवान परशुराम की लंबी प्रतिमा के दर्शन होंगे।

फिर बूढ़े हनुमान जी और सीढ़ियों से ऊपर जाने पर भगवान शिव के साथ उनका पूरा परिवार माता पार्वती, कार्तिकेय, भगवान गणेश सब शिवलिंग के पास विराजमान हैं। और वहीं की अन्य गुफाओं और मंदिर में शेषनाम में लेटे हुए भगवान विष्णु और उनके चरणो के पास माता लक्ष्मी विराजमान हैं।
भगवान राम के साथ माता जानकी, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान विराजमान हैं। वहीं श्री कृष्ण के बाल स्वरुप के भी दर्शन होते हैं।

मंदिर में देखने को मिलता हैं प्रकृतिक स्वरुप…
जब ऊपर मंदिर के पीछे की ओर पहाड़ है और वहां से प्रकृतिक रुप से पानी गिरता दिखाई देता है। वहीं पत्थरों पर भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा रानी की कलाकृति बनी हुई है और गणेश भगवान की भी कलाकृति बनी हुई है। लोग वहां भगवान के दर्शन करने के साथ प्रकृतिक वातावरण का आनंद लेते हैं।
मंदिर में विशेष त्योहारों पर लगता है मेला…
गुफा मंदिर में विशेष त्योहारों जैसे शिवरात्रि ,सावन के महिने में यहां मेले का आयोजन किया जाता है, काफी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। यहां जन्माष्टमी और रामनवमी भी बहुत धूम – धाम से मनाया जाता है।
Read More :- रीवा जाएं तो रसाज की कढ़ी जरूर चखें… ऐसा स्वाद जो बना देगा आपको दीवाना!
Watch Now:- #nalkheda जानिए तंत्र की सबसे बड़ी देवी मां #bagulamukhi के रहस्य।