SIR Draft Voter List: देश के 4 राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में 4 राज्यों से लाखों मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं
लाखों नाम कटे
मध्य प्रदेश में 42.74 लाख नाम हटाए गए। इसमें 19.19 लाख पुरुष, 23.64 लाख महिलाएं हैं। राजधानी भोपाल में पुनरीक्षण के बाद 4.38 लाख नाम कटे हैं। भोपाल की गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा में सबसे बड़ी कटौती देखी गई है। लिस्ट में 8.46 लाख मृत, 8.42 लाख अनुपस्थित, 22.78 लाख शिफ्ट और 2.76 लाख डुप्लिकेट वोटर पाए गए।
SIR Draft Voter List: CG में 27.34 लाख नाम हटाए
केरल में 24.08 लाख और छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख नाम लिस्ट से हटाए गए। CG में 6.42 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 19.13 लाख शिफ्ट हुए और 1.79 लाख डुप्लीकेट पाए गए। केरल में 2026 में विधानसभा की सभी 140 सीटों पर चुनाव होना है।
लिस्ट जारी होने के बाद दावे आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

