NIT Chaupati Shifting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई गई NIT चौपाटी आखिरकार शिफ्ट कर दी गई। इस चौपाटी का निर्माण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था। चौपाटी के निर्माण से ही BJP नेता राजेश मूणत इसके खिलाफ थे।
10 करोड़ की लागत में बनी चौपाटी
जानकारी के मुताबिक, करीब 10 करोड़ की लागत से साइंस कॉलेज के पास 60-70 दुकानें बनाई गई थीं। जिन्हें JCB से तोड़ दिया गया। चौपाटी हटाए जाने का कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध किया।
NIT Chaupati Shifting: कांग्रेसियों का प्रदर्शन
NIT चौपाटी को हटाने के लिए निगम का अमला अधिकारी बुलडोजर लेकर जैसे ही पहुंचे, बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाटी हटाने का विरोध किया। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पूर्व विधायक और कांग्रेसियों को पुलिस घसीटते हुए ले गई।

कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय व्यापारियों के साथ कल रात 11 बजे से धरने पर बैठे थे। इसके बाद विवाद बढ़ गया। कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी हुई। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा – अनपढ़ विधायक को नहीं पता स्टूडेंट्स को क्या चाहिए।
वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा – लोकतंत्र में विरोध करना आम बात है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार जरूर करे। सत्ता में रहते हैं तो अलग बात करते है और विपक्ष में रहते हैं तो अलग बात करते हैं। कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र रहता है।
NIT Chaupati Shifting: नहीं मिला नोटिस
वहीं व्यापारियों का कहना है की 21 नवंबर को नगर निगम की टीम चौपाटी पहुंची थी। दुकानदारों को शिफ्टिंग की सूचना के बारे में बताया। इस दौरान व्यापारियों ने मौके पर ही आपत्ति जताई, उनका कहना था कि उन्हें पहले से कोई नोटिस नहीं मिला।

