Program of CM Mohan Yadav: Dr CM Mohan Yadav के कार्यक्रम में हंगामा करने वाला युवक वांटेड आरोपी निकला. दरअसल, हंगामा करता देख सिक्योरिटी और पुलिस उसे सभा स्थल से बाहर ले गई और पूछताछ की.
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
जिसमें यह खुलासा हुआ है। इसके अलावा इस युवक ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था. जिसमें भगवान श्रीराम पर टिप्पणी की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Program of CM Mohan Yadav: क्या है पूरा मामला
शनिवार की शाम सतना के बीटीआई ग्राउंड में विंध्य व्यापार मेले में सीएम डॉ मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन के दौरान एक युवक ने हंगामा शुरू किया था.
युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मेरे साथ अन्याय हुआ
यह हंगामा उस वक्त शुरू किया जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भाषण शुरू होने वाला था। इस बीच वह युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है..
बता दें की ऐसा चिल्लाता रहा लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी और युवक को चिल्लाते हुए देख मेले की सिक्योरिटी और पुलिस ने उसे सभा स्थल से उठाकर बाहर ले गई.
वीडियो बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की
Program of CM Mohan Yadav: पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह वांटेड आरोपी निकला. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हंगामा करने वाले युवक का नाम अरुणेश कुशवाहापिता राजभान कुशवाहा है..
श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा
जो नागौद विधानसभा के जसो थाना क्षेत्र के उमरिहा गांव का निवासी है। इसका चाकू लिए हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। जिसमें वह चाकू की नोक पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है..
फिलहाल पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी थी..

