PM inaugurates incomplete PMAY houses: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। हैरानी की बात ये रही की इसमें प्रधानमंत्री मोदी को भी शामिल कर लिया गया। दरअसल गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना 1000 से ज्यादा अधूरे आवासों को पूर्ण बताकर पीएम मोदी से उद्घाटन करवा दिया गया।
अधूरे मकानों को पूरा बताया
यह मामला मैनपुर से सामने आया। जहां आवास पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री की तकनीकी व्यवस्था के बावजूद अधूरे मकानों को पूरा बताया गया। और तो और 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इन आवासों का गृह प्रवेश भी कराया गया। वहीं जगहों पर मकान की नींव रखे बिना ही सहायक सचिव और आवास मित्र ने मजदूरी के पैसे तक निकाल लिए।

PM inaugurates incomplete PMAY houses: अधूरे पड़े मकान
जिन आवासों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया इनमें कई ऐसे मकान भी शामिल थे, जिनकी छत की ढलाई तक नहीं हुई थी। इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गृह प्रवेश की सूची का मिलान किया। जनप्रतिनिधि ने बताया कि सूची में शामिल 40 से ज्यादा आवासों में से आधे अधूरे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी राशि भी किसी दूसरे के नाम पर निकाल ली गई, जिससे हितग्राहियों का काम रुका हुआ है।
1 नवंबर को पीएम ने किया था उद्घाटन
PM inaugurates incomplete PMAY houses: बता दे कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। जहां पीएमं ने प्रदेश के 3.51 लाख हितग्राहियों का वर्चुअली गृहप्रवेश कराया था। इसमें गरियाबंद जिले के भी PM आवास शामिल थे। इस दौरान उन्होंने PM आवास योजना- ग्रामीण के 3 लाख लाभार्थियों को 1200 करोड़ की किस्त भी जारी की थी।

