Parvati Gufa Temple MP: भोपाल शहर के पास भोजपुर में बेतवा नदी के किनारे एक मंदिर है जहां माता पार्वती गुफा के अंदर विराजमान है और इस मंदिर को पार्वती गुफा मंदिर कहते है, यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व का संगम है। इस मंदिर में प्रकृतिक गुफ है, जो सालो पहले पानी के कटाव से निर्मित हुई थी, गुफा के मुख में ही माता पार्वती की दिव्य प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है।
इस जगह 6 गुफाओं का समूह…
इस जगह 6 गुफाएं हुआ करती थी, जिनमें से 3 गुफाएं अब भी नजर आती है। इस जगह मंदिर निर्माण लगभग 50 साल में किया गया।

मंदिर के पुजारी बताते है कि, यह गुफा साल 1965 में भोजपुर डैम खाली होने के बाद लोगों के नजर में आई, इसके पहले यह क्षेत्र जंगलो से घिरा हुआ था।
मंदिर की खास मान्यताएं…
नवरात्र के दिनों में दंपत्ति संतान की प्रप्ति की कामना लेकर माता पार्वती के दर्शन करने इस मंदिर में आते हैं, भक्तों का विश्वास है कि मंदिर में सच्चे दिल से जो मांगो वो मन्नत अवश्य पूरी होती है।

कहा जाता है, भगवान शिव के दर्शन करने के बाद भक्त माता पार्वती के दर्शन करना शुभ माना जाता है। कहते है माता के दर्शन न किये जाए तो शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है।
इस मंदिर में शिव और पार्वती के अलावा भी कई प्रतिमाएं विराजमान…
गुफा में माता पार्वती की प्रतिमा के साथ भगवान शिव का शिवलिंग, श्री गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां भी विराजमान हैं। यह स्थान तपस्थली और ध्यान का आदर्श माना जाता है। भक्तों का मानना है कि यहां किए गए ध्यान से मन एकाग्र होता है और तप का फल कई गुना बढ़ जाता है। यह मंदिर धर्मिक आस्था के साथ – साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

पहाड़ में बसा है मंदिर….
पहाड़ में एक गुफा है, जिसके अंदर माता रानी विराजमान है और चारो – तरफ हरियाली से घिरा हुआ है और मंदिर के सामने बेतवा नदी बहती है, जो प्राकृतिक सुंदरता को दर्शते हैं।

