Naxalite carrying a reward of 1 crore surrenders: छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 05 लाख के इनामी नक्सली रामधेर मज्जी सहित 12 माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है…
मुख्यधारा की ओर लौट चुके

बता दें की छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति और विश्वास‑निर्माण की लगातार पहल का ही परिणाम है कि.. पिछले दो सालों में 4 हजाक से अधिक नक्सली हथियार छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट चुके हैं.
Naxalite carrying a reward of 1 crore surrenders: अब अपनी अंतिम सांसें गिन रही है
यह इस बात का प्रमाण है कि नक्सलवाद की खोखली और हिंसक विचारधारा निर्णायक रूप से पराजित हो रही है और अब अपनी अंतिम सांसें गिन रही है.
पूर्ण अंत का संकल्प अवश्य साकार होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण अंत का संकल्प अवश्य साकार होगा.
सीएम साय ने कहा की नक्सलवाद ने दशकों तक बस्तर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के विकास को बंधक बनाकर रखा था.
लोगों के लिए बेहतर जीवन के नए अवसर बन रहे

इसके कमजोर पड़ने और समाप्त होने से सड़क, बिजली, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में तेज गति से काम हो रहा है और आम लोगों के लिए बेहतर जीवन के नए अवसर बन रहे हैं.
Naxalite carrying a reward of 1 crore surrenders: साथ ही सीएम ने कहा की हमारी पुनर्वास नीति का लाभ लेकर जो भटके हुए भाई‑बहन मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वे अब सम्मान, सुरक्षा और सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत कर रहे हैं.
जगह लोकतंत्र की ताकत बोल रही
यही बदलता हुआ छत्तीसगढ़ है..शांति, विकास और विश्वास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ता हुआ, जहां बंदूक की जगह संवाद और धमकियों की जगह लोकतंत्र की ताकत बोल रही है.

