Narayanpur Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। DKSZC क्षेत्र के 28 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। समर्पण करने वाले सभी नक्सली अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में सक्रिय थे।
28 नक्सलियों ने किया समर्पण
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे थे। जवानों की गश्त और दबाव के कारण कई नक्सली सुरक्षित ठिकानों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की पुनर्वास नीति ने भी नक्सलियों को मुख्यधारा में आने के लिए प्रेरित किया है।

हथियार लेकर पहुंचे नक्सली
इन नक्सलियों में 19 महिला नक्सली शामिल हैं। 3 नक्सली अपने साथ SLR, इंसास और 303 राइफल लेकर आए थे। जानकारी के मुताबिक, इन नक्सलियों पर 89 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में अलग-अलग लेवल के सदस्य शामिल थे। जिसमें माड डिवीजन DVCM सदस्य, PLGA कंपनी नंबर 6 के सैन्य सदस्य के मैंबर शामिल हैं।
Narayanpur Naxalites Surrender: कुल 287 माओवादियों का समर्पण
इसके अलावा एरिया कमेटी सदस्य (ACM), तकनीकी टीम सदस्य, सैन्य प्लाटून PPCM, सैन्य प्लाटून सदस्य, SZCM भास्कर की गार्ड टीम के पार्टी सदस्य (पीएम), सप्लाई टीम सदस्य (पीएम), एलओएस सदस्य (पीएम) और जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, आज की कार्रवाई के बाद 2025 में जिले में कुल 287 माओवादी कैडर हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

