MP CM MOHAN YADAV: आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई.. जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए.. बता दें की अब लाडली बहनों को और अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा…
अनाथ बच्चों को 4-4 हजार रुपये देगी सरकार

और सरकार अनाथ बच्चों को 4-4 हजार रुपये देगी… साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में आयुष चिकित्सालय खोलने और इसके लिए पदों के सृजन को मंजूरी मिली है।
MP CM MOHAN YADAV:आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं
वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को और अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं…
33 हजार 346 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा

सरकार लाडली बहना योजना के तहत अब तक 44 हजार 900 करोड़ से अधिक राशि दे चुकी है,,, और वहीं सरकार अनाथ बच्चों को 4-4 हजार रुपए देगी। प्रदेश के 33 हजार 346 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा…
MP CM MOHAN YADAV: 59 करोड़ का भार आएगा
कैबिनेट ने एक हजार 22 करोड़ की मंजूरी दी है.. साथ ही आगर मालवा जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए नवीन पदों को स्वीकृति मिली है। 59 करोड़ का भार आएगा…
कैबिनेट में लैंड पुलिंग पर भी चर्चा हुई
प्रदेश के 12 जिलों के लिए आयुष चिकित्सालय खोलने और इसके लिए पदों के सृजन को मंजूरी मिली है। भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर, मण्डलेश्वर (खरगोन), बालाघाट, गुना, भिंड, सीहोर, अमरकंटक (अनूपपुर), पन्ना, श्योपुर और शुजालपुर (शाजापुर) में 50 बिस्तरीय अस्पताल खुलेगा… कैबिनेट में लैंड पुलिंग पर भी चर्चा हुई है…
किसानों के हित में फैसला
किसानों के हित में फैसला लिया गया है… बड़वानी जिले में 30 बिस्तरीय चिकित्सालय के संचालन के लिए 373 पद और 806 मानव संसाधन सेवाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है…

