MP CM MEET AMIT SHAH: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने नर्मदापूरम जिले के पिपरिया के प्रसिद्ध कलाकार द्वारा निर्मित अनमोल लकड़ी की कलाकृति अमित शाह को उपहार स्वरूप भेंट की।

कला-कौशल परंपरा की भूरी-भूरी प्रशंसा की
यह कलाकृति मध्यप्रदेश की पारंपरिक लकड़ी शिल्प कला का बेहतरीन नमूना है, जिसे पिपरिया के कुशल कारीगरों ने महीनों की मेहनत से तैयार किया था।
केंद्रीय गृह मंत्री ने इस अनमोल उपहार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मध्यप्रदेश की कला-कौशल परंपरा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
MP CM MEET AMIT SHAH: इस मुलाकात को पूरी तरह सौजन्य भेंट बताया गया
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास कार्यों, केंद्र-राज्य सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। हालांकि इस मुलाकात को पूरी तरह सौजन्य भेंट बताया गया है।
छतरपुर, सतना और पन्ना में दौरा, नरसिंहपुर जाएंगे पटवारी
आज, 19 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश के कई जिलों में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
READ MORE: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित..

