Members of Halba-Halbi community met CM SAI: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की.

प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की
जहा प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि समाज की ओर से 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन और शक्ति दिवस समारोह,
शहादत दिवस समारोह
और इसके साथ ही 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
Members of Halba-Halbi community met CM SAI: आने का आग्रह किया

जिसमें प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में सादर आमंत्रित किया.और आने का आग्रह किया है..
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए हल्बा-हल्बी समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया.. और की समाज के सांस्कृतिक गौरव एवं प्रेरणादायी इतिहास काफी अच्छा है..
दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं
जिसकी मैं सराहना करता हुं. उन्होंने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, गिरिवर ठाकुर, हृदय राम कोसमा, मिथीर राम सलेंद्र सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे.
READ MORE: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, विशेष टूर पैकेजों की होने जा रही शुरूआत

