जानिए “ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा जी” से…Numerology के अनुसार किस नम्बर वाले से करें शादी, जीवन होगा सफल
अंक ज्योतिष से जाने किससे अनुकूल जोड़ी बनेगी, किससे नहीं पटेगी
पता नहीं क्यों…
जब भी किसी रिश्ते की बात आती है ना, तो मन कहीं न कहीं डरता ज़रूर है। चाहे रिश्ता लव मैरिज का हो या अरेंज, मन में घबराता है-

क्या हम वाकई एक-दूसरे के लिए बने हैं?
मैंने ये सवाल खुद से तब पूछा जब मेरी एक दोस्त की शादी सिर्फ इसलिए टूटी क्योंकि दोनों के बीच सोच का तालमेल नहीं बैठा। दोनों ही अच्छे थे, पढ़े-लिखे थे, सफल भी थे, लेकिन दोनों की सोच समझ थोड़ी अलग थी दोनों की अलग-अलग दुनिया थी।
यकीन मानिए, जब मैंने उनके दोनों का भाग्यांक मिलाया, तो मुझे समझ आया कि क्यों वो रिश्ता नहीं चला।
अंक ज्योतिष क्या बताता है

हर व्यक्ति की जन्मतिथि से एक मूलांक (Birth Number) निकाला जाता है, मूलांक से उसका स्वभाव, सोचने का तरीका, जीवन की प्राथमिकताएं तय होती हैं। अब ही सोचिए अगर दो लोगों के मूलांक बहुत ही विपरीत हों, तो टकराव तय है ना?
यहां मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि किस भाग्यांक का मेल किसके साथ अच्छा होता है, और किससे बचना बेहतर है।
अंक की जोड़ी अनुकूलता और प्रतिकूल योग देखिए
भाग्यआंक | अनुकूल भाग्यआंक | प्रतिकूल भाग्यआंक |
1 | 2, 3, 5 | 4, 8 |
2 | 1, 4, 6 | 3, 5 |
3 | 1, 5 | 2, 7 |
4 | 2, 6, 8 | 1, 5 |
5 | 1, 3, 9 | 2, 4 |
6 | 2, 3, 9 | 7, 8 |
7 | 4, 5 | 3, 6 |
8 | 4, 6 | 1, 9 |
9 | 5, 6 | 8, 7 |
गाइडेंस से ऐसी गलतियां होने से बचा जा सकता है
अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा, शादी जैसे रिश्ते में भावनाएं, भरोसा और समय देना सबसे अहम होता है। लेकिन अगर उसके साथ थोड़ा अंक ज्योतिष का गाइडेंस भी मिल जाए, तो कई बार ऐसी गलतियां होने से बच जाती हैं जो बाद में रिश्ता तोड़ने की बड़ी वजह बनती हैं।

अगर आप शादी की सोच रहे हैं या अपने पार्टनर को लेकर उलझन में हैं तो एक बार अपने और उनके भाग्यांक ज़रूर मिलाएं। हो सकता है वही एक छोटी सी संख्या आपको बड़ी clarity दे दे।