Lucky Fish For Vastu tips: कई लोग अपने घर में मछलियां रखते है, लेकिन मछिलियो को एक्वेरियम में रखने से पहले आपको वास्तु शास्त्र के हिसाब से किस मछली को रखे ये जान लेना चाहिए। कहा जाता है कि, मछलियां सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। घर में मछली रखने से न केवल वातावरण में ताजगी आती है, बल्कि यह आर्थिक समृद्धि, मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। लेकिन हर मछली को घर में नहीं रखा जा सकता।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष प्रकार की मछलियां ही घर के लिए शुभ मानी जाती हैं। आइए जाने वास्तु के हिसाब से कौन सी मछली रखना चाहिए?
सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक गोल्ड फिश
यह फिश को वास्तु में सबसे शुभ मछली माना गया है। इसका सुनहरा रंग समृद्धि, धन और खुशहाली का प्रतीक है। यह मछली सौम्य स्वभाव की होती है और आसानी से पाली जा सकती है। मान्यता है कि गोल्ड फिश घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती है।

गोल्ड फिश को पालने से परिवार में शांति बनी रहती है और यह तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। इसका चंचल और मधुर व्यवहार मानसिक शांति प्रदान करता है।
धन और वैभव का प्रतीक – ड्रैगन फिश
एशियाई वास्तु फेंग शुई में ड्रैगन फिश (Arowana) को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसे “वेल्थ फिश” भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह मछली घर में पैसों की बारिश कर सकती है। यह मछली दिखने में आकर्षक होती है और इसका रौबिला रूप बुरी शक्तियों को दूर रखने में सहायक होता है।

हालांकि, यह मछली थोड़ी महंगी होती है और बड़े टैंक की आवश्यकता होती है, लेकिन इसे रखने से व्यापार में उन्नति और जीवन में तरक्की देखी जा सकती है।
दीर्घायु और प्रेम का प्रतीक – कोई कार्प फिश
जापान और चीन में ‘कोई कार्प फिश’ को दीर्घायु, धैर्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह मछली रंग-बिरंगी होती है और एक्वेरियम को खूबसूरत बनाती है। यह परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक मानी जाती है।

यदि घर में आपसी रिश्तों में तनाव है, तो कोई कार्प फिश रखना लाभकारी साबित हो सकता है।
बुरी नजर से रक्षा करने वाली मछली- ब्लैक मोल्ली
इस मछली को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और यह बुरी नजर से बचाव करती है। वास्तु शास्त्र में काले रंग को बुरी शक्तियों को सोखने वाला माना गया है। यदि घर में किसी को बार-बार नजर लगती है या काम में बाधा आती है, तो ब्लैक मोल्ली मछली को एक्वेरियम में रखना लाभकारी होता है।


