Historical Pandav Temple Mp: मध्यप्रदेश राज्य के बुरहनपुर शहर में ऐसा मंदिर है, जो महाभारत काल से जुड़ा है। इस मंदिर में 7 शिवलिंग और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है।
Read More: Favorite things of Goddess Lakshmi: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 5 चीजें…
कहां है यह मंदिर
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के संजय नगर में एक प्राचीन मंदिर है, जो कि महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि, जब पांडव अज्ञातवास के लिए निकले थे। तब पांडवों ने बुरहनपुर के इस स्थान पर भगवान हनुमान जी और 7 शिवलिंग की स्थापना की थी, जो कि आज भी इस मंदिर में विराजमान है।

पंचमी के दिन होती है विशेष पूजा
पंचमी के दिन इस मंदिर में विशेष रुप से पूजा होती है। इस दिन दूर – दूर भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। कहा जाता है, इसी दिन महाभारत काल में श्रीकृष्ण के समर्थन के साथ मिलकर पांडवों ने कौरवों को हराया था। इसलिए यहां पंचमी के दिन विशेष रुप से पूजा की जाती है। कई लोग पंचमी के दिन यहां पांडव जैसे पुत्र पाने की मनोकामना लेकर आते हैं।

फिर यहां भगवान श्रीकृष्ण और पांडवों की सच्चे मन से पूजा करते हैं।
शिवलिंग के अलावा पांडवों की प्रतिमाएं भी हैं स्थापित
यहां भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी के अलावा पांचों पंडावों युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव की भी प्रतिमाएं विराजमान है। यहां देर रात तक भक्त भगवान के दर्शन करने आते हैं।
कहा जाता है कि, इस मंदिर में साल में दो बार भंडारे का आयोजन किया जाता है।

