Dhirendra Shastri Government Plane Controversy: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। वे भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के आयोजन के लिए 25 दिसंबर को भिलाई पहुंचे। इस दौरान उनके यहां पहुंचने का वीडिो वायरल हो रहा है।
सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे
दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ सरकार के सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे, इसके बाद यहां से भिलाई गए। इस दौरान उन्हें लेने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री पहले विमान से सतना आए और उसके बाद उसी विमान से उन्हें लेकर रायपुर पहुंचे।
Dhirendra Shastri Government Plane Controversy: पुलिसकर्मी ने छुए पैर
सरकारी विमान से कथा करने आने के साथ एक और बात विवाद का कारण बनी। बता दे कि जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विमान से उतरे तो एक वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी ने उनके पैर छु लिए। इसको लेकर अब विवाद हो रहा है, कि वर्दी में पैर छुना कहा तक सही है। लोग इसे सरकारी नियमों के खिलाफ बता रहे हैं।

सरकार पर सवाल
सरकारी विमान से भिलाई पहुंचने को लेकर लोगों का कहना है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचक हैं वह किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ऐसे में किसी निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए उनको सरकारी विमान से लाना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बता दे कि विमान सुबह साढे़ 9 बजे सतना विमानतल पर उतरा और आधे घंटे बाद 10 बजे रायपुर के लिए रवाना हो गया।
पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग
Dhirendra Shastri Government Plane Controversy: रायपुर पहुंचने के बाद स्टेट हैंगर पर पुलिसकर्मी ने उनके पैर छुए। जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मी के इस तरीके को भी पुलिस की गरिमा के खिलाफ और सरकारी नियमों के विरुद्ध बताया। लोगों ने इस मामले में जांच के बाद उस पुलिसवाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

