Happy Hanuman Jayanti Today: देशभर में आज हनुमान जयंती को हनुमान जी के जन्मोत्सव के रुप में धूमधान से मनाया जा रहा है। इस दिन ही भगवान का जन्म हुआ था। कहा जाता है कि, इस दिन भगवान हनुमान को सिंदूर-चमेली का तेल और मीठा पान, पीपल के पत्तों की माला अर्पित करना शुभ माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाया जाता है।
ऐसे करें भगवान हनुमान की पूजा
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। लकड़ी की चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर घी का दीपक जलाएं और सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित करें।

पंचामृत से स्नान कराकर लड्डू का भोग लगाएं। फिर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण करें।
हनुमान जी को अर्पित करें ये वस्तुएं
सिंदूर-चमेली चढ़ाना शुभ
भगवान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अतिप्रिय होता है, हनुमान जयंती पर उन्हें अगर आप सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करते हैं। तो आपके बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही आपको भगवान हनुमान की कृपा मिलती है।
हनुमानजी को चढ़ाएं नया चोला
आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, इस दिन भगवान को नया चोला चढ़ाने और उनका श्रृंगार करने का भी विशेष महत्व है। हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान की सच्चे मन से पूजा करें और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ भी करें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। जीवन में सकारात्मकता आती है।

सुंदरकांड का पाठ करें
इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से हर प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
1. किसी से विवाद न करें।
2. तामसिक भोजन से बचें।
3. गलत विचारों से दूर रहें।
4. काले कपड़े पहनने से बचें।
5. घर में स्वच्छता बनाए रखें।
Read Also: – Children Care Tips in Summer: गर्मियों में कुछ इस तरह से रखें बच्चों का ख्याल!

