Guru Ghasidas Jayanti Program: बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
Guru Ghasidas Jayanti Program: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही
बता दें की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं 9तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.
10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की घोषणा की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर लालपुर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, मेला एवं कार्यक्रम आयोजन के लिए दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की घोषणा की..
25 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और मुंगेली सतनाम भवन के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की.
साथ ही कार्यक्रम के प्रारंभ में सीएम साय ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर और जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया.
18 लाख आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है
साय ने कहा कि. सरकार के 2 साल पूरे होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है. और प्रदेश में अब तक 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है.
सीएम साय ने कहा कि.. बीते 2 साल में धान के रकबे और किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
उन्होंने बताया कि.. प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है.
जागरूकता कैलेंडर का भी विमोचन किया गया
Guru Ghasidas Jayanti Program: इस अवसर पर सतनाम आचार संहिता एवं
जागरूकता कैलेंडर का भी विमोचन किया गया.
कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी उपस्थित थे.

