Favorite things of Goddess Lakshmi: सनातन धर्म में हफ्तो के सातों दिन किसी न किसी देवी – देवताओं का एक विशेष दिन होता है। हर देवी – देवताओं को विशेष प्रसाद भी चढ़ाया जाता है, ऐसे में मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। सनातम धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना गया है। अगर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुए चढ़ाई जाए तो मां प्रसन्न होती है और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। आइए जाने कौन- सी चीजें मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
ये चीजें मां लक्ष्मी को करें अर्पित
घी का दीपक सौभाग्य का संकेत
घी का दीपक जलाना सिर्फ एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति को जगाने का माध्यम है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को घी का दीपक अति प्रिय है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है। रोज शाम तुलसी और पूजन स्थान पर घी का दीपक जलाएं, विशेषकर शुक्रवार को जरुर जलाएं।

कमल का फूल मां का सिहंगासन
कमल का फूल मां लक्ष्मी से जुड़ा सबसे प्रमुख प्रतीक है। देवी लक्ष्मी को अक्सर कमल पर विराजमान दिखाया जाता है, इसलिए पूजा में कमल का फूल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, कमल अर्पित करने से जीवन में शुद्धता, समृद्धि और शांति आती है। दीपावली, शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।
शंख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत
शंख को समुद्र मंथन से प्राप्त आठ अनमोल रत्नों में से एक माना गया है। यह भी मां लक्ष्मी का प्रिय वस्तु है। मान्यता है कि घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने और उसका नियमित पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं। मां लक्ष्मी की आरती करते समय शंख बजाना शुभ माना गया है।

तुलसी के पत्ते को करें अर्पित
भले ही तुलसी को भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है, लेकिन मां लक्ष्मी भी तुलसी को बेहद प्रिय मानती हैं क्योंकि यह उनका ही स्वरूप मानी जाती हैं। मान्यता है कि, तुलसी माता को पूजने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में शुद्धता व ऐश्वर्य बना रहता है। शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
पीली कौड़ी करें मां लक्ष्मी को अर्पित
पीली कौड़ी समुद्र की गहराइयों से प्राप्त होती है और इसे धन की प्रतीक वस्तु माना गया है। पूजा में मां लक्ष्मी को 7 पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें तिजोरी या पूजन स्थान में रखें। मान्यता है कि, मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करने से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक संकट समाप्त होते हैं।

