Khatushyam Temple CG: वैसे तो खाटूश्याम का मंदिर राजस्थान में है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। लेकिन अगर आप अगर राजस्थान नहीं जा पा रहें, तो छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के पास भी श्री श्याम बाबा खाटूश्याम का मंदिर है। यह मंदिर पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। यह मंदिर श्री श्याम प्रेम मंदिर के नाम से जाना जाता है।
जानिए कब कर सकते हैं दर्शन?
जांजगीर चांपा में स्थित श्री श्याम प्रेम मंदिर सुबह 05 बजे खुलता है। और रात 09 बजे तक मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। यहां सुबह 05 बजे मंगला आरती होती है। फिर 07 बजे बाबा की श्रृंगार आरती की जाती है। दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाती है। शाम 7:30 बजे संध्या आरती, रात्रि 9:30 शयन आरती की जाती है।

कहां है ये मंदिर?
यह मंदिर जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय के खोखसा रेलवे ओवरब्रिज के पास बना हुआ है। यह मंदिर वृंदावन धाम के प्रेम मंदिर की तरह बनाया गया है। और इस मंदिर को श्री श्याम प्रेम मंदिर नाम दिया गया। इस मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान हैं, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं।

कब बना मंदिर?
इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 14 फरवरी 2022 को प्रेम दिवस के दिन किया गया था। इस मंदिर में मुख्य खाटूश्याम बाबा विराजमान हैं और यह मंदिर वृंदावन के प्रेम मंदिर के तर्ज में बना है। इसलिए इस मंदिर को श्री श्याम प्रेम मंदिर नाम दिया गया।

बता दें कि, इस मंदिर में खाटू श्याम के अलावा तिरुपति बालाजी, सालासर बालाजी, जीण माता, शिव पार्वती, श्री राम दरबार, राधा कृष्णा, और दुर्गा माता रानी की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।

