Ichha Devi Temple Mp: मध्य प्रदेश में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। ऐसा ही एक इच्छा पूर्ति करने वाला एक मंदिर है, जो की बुरहानपुर जिले में स्थित है। यह मंदिर बेहद प्राचीन है, जहां इच्छादेवी विराजमान हैं, जो अपने भक्तों की इच्छाएं पूरी करती है।

कहां है यह मंदिर?
यह मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम इच्छापुर में स्थित है। यह मंदिर लगभग 125 फीट ऊंचाई पर पहाड़ी पर मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में पहुंचने के लिए 176 सीढियां बनी हुईं है। इस मंदिर का निर्माण बुरहानपुर के सरदार भुस्कुट्टे ने कराया था।

साल 1984 में मां इच्छादेवी ट्रस्ट का गठन किया गया था, तब से इस मंदिर में ट्रस्ट सारी व्यवस्थाएं संचालित करता है।
450-500 साल प्राचीन है यह मंदिर
मध्यप्रदेश में कई प्राचीन काल के मंदिर मौजूद है। ऐसे में एक प्राचीन मंदिर बुरहानपुर जिले के इच्छापुर गांव में स्थित है। यह मंदिर लगभग 450 से 500 साल पुराना हैं। यहां मां इच्छादेवी स्वंयभू रुप में प्रकट हुई थी। लोग दूर – दूर से इस मंदिर में दर्शन करने आते है। इस मंदिर की कई मान्यताएं है।

इच्छापुर के अलावा आसपास में ग्राम वारोली, भोटा, लेकिन कहीं भी नवरात्र में मूर्ति स्थापना नहीं होती।
क्या है इस मंदिर की मान्यता ?
इस मंदिर की मान्यता है कि, इस मंदिर में भक्त दीवार पर पन्नी बांधकर अपनी मन्नत मांगते हैं। कहते हैं इस मंदिर में दीवार रेलिंग पर पन्नी बांधकर मन्नत मांगने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर में महाराष्ट्र, गुजरात, आंध प्रदेश, तमिलनाडु सहित देशभर के अन्य हिस्सों से भक्त यहां माता से अपनी मन्नते मांगने आते हैं।

खास तौर पर शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है।

