CG ED Raid: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी और भारी अनियमितताओं से जुड़े एक बड़े मामले में ईडी ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में एक साथ की गई।
ED की रेड
बताया जा रहा है कि दिल्ली मुख्यालय से ED की टीमें विशेष रूप से भेजी गई इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही हैं। इस कार्रवाई से मेडिकल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

करोड़ों की हेराफेरी का आरोप
जानकारी के मुताबिक मामला मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने, फर्जी डॉक्यूमेंट्स, सीटों की खरीद-फरोख्त और प्रवेश प्रक्रिया में करोड़ों की हेराफेरी से जुड़ा है। आरोप लगा है कि कई राज्यों में निजी मेडिकल कॉलेजों के संचालकों और दलालों ने कुछ अधिकारियों की मदद से छात्रों से मोटी रकम लेकर सीटें आवंटित की जा रही थीं। इस बड़े नेटवर्क पर ED की नजर थी।
Read MOre: CM Sai met player Sanju Devi: सीएम साय ने की खिलाड़ी संजू देवी से मुलाकात
CG ED Raid: 10 राज्यों में रेड
बता दे कि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रेड मारी गई है। यह कार्रवाई CBI की 30 जून को दर्ज की गई FIR से जुड़ी है। इस केस में 3 डॉक्टर्स समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

