CM Vishnu Dev Sai met coordinators: बिलासपुर के प्रबुद्धजनों से सीएम विष्णु देव साय ने की मुलाकात आज नए विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के प्रबुद्धजनों से सीएम विष्णु देव साय ने मुलाकात की..
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के सुचारू संचालन
इस अवसर पर बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के सुचारू संचालन, हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर सार्थक संवाद हुआ..
CM Vishnu Dev Sai met coordinators: जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी सशक्त हुई
सीएम ने कहा की हमारी सरकार ने एयरपोर्ट को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ-साथ उसके विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी सशक्त हुई है..
सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है
बता दें की आगामी समय में बिलासपुर को प्रमुख महानगरों से जोड़ने और हवाई सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
READ MORE: Mohan cabinet meeting held: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक

