Chhattisgarh Police Ganja Seizure: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक ट्रक से 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर से छत्तीसगढ़ के रास्ते UP होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पकड़े गए।
भूसे के नीचे छिपाया गांजा
पुलिस के मुताबिक ट्रक में नारियल का भूसा भरा हुआ था। भूसे के बीच में गांजे की बोरियां थीं। CG-UP बॉर्डर पर जब पुलिस ने चेकिंग की तो इस दौरान आरोपियों ने ट्रक से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तीनों आरोपी UP के रहने वाले हैं।

Chhattisgarh Police Ganja Seizure: 3 लोग गिरफ्तार
बता दे कि बसंतपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर है। ट्रक में 3 लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस एक्टिव हो गई।
बसंतपुर पुलिस अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़–उत्तरप्रदेश की सीमा चेकिंग करने लगी। इसी दौरान भूसे से भरा ट्रक आया। ये वहीं ट्रक था जिसका नंबर पुलिस को दिया गया था। पुलिस ने पूछताछ की तो ट्रक सवारों ने भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

12 क्विंटल गांजा जब्त
Chhattisgarh Police Ganja Seizure: इसके बाद जब ट्रक के अंदर से भूसे को हटाया गया, तो अंदर छिपा राज सामने आ गया। भूसे के नीचे गांजे के पैकेट छुपाकर रखे गए थे। तलाशी के दौरान ट्रक से 40 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन 1198.46 किलोग्राम, यानी करीब 12 क्विंटल था।

