Raipur Rail Capacity Doubling: भारतीय रेलवे ने अगले 5 सालों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की थी, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल कर लिया गया है। इस फैसले का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया।
यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे CG की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है।
Raipur Rail Capacity Doubling: CG को मिलेगा लाभ
CM ने कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित इस योजना से छत्तीसगढ़ जैसे उभरते हुए राज्य को लाभ मिलेगा। रायपुर जंक्शन देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में से एक है और यहां हर दिन लाखों यात्री आते-जाते हैं। संचालन क्षमता दोगुनी होने से लोगों को ज्यादा ट्रेनें और कम भीड़भाड़ का लाभ मिलेगा।

41,000 करोड़ की रेलवे सुविधा
Raipur Rail Capacity Doubling: बता दें कि छत्तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है, जिसमें रेलवे ट्रैक का विस्तार, रेलवे लाईन का दोहरीकरण, रेलवे फ्लाई ओवर और ब्रिज का निर्माण शामिल है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधा के विकास के लिए 6925 करोड़ का प्रावधान किया। इससे CG में रेल परियोजनाओं के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए 41,000 करोड़ रुपए के निवेश से नई रेल लाइनों, रेलवे फ्लाईओवर और कई बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। राज्य में रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है।

