CG New Year Party Restrictions: छत्तीसगढ़ पुलिस नए साल के जश्न को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। रायपुर में New Year Party में रात 10 बजे के बाद डीजे बंद करने का आदेश जारी किए गए है। बिना लाइसेंस के शराब परोसने वाले फार्म हाउस और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। New Year पर शहर में 50 पेट्रोलिंग गाड़ियां और 600 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
सड़क पर केक काटने पर रोक
इस बीच बिलासपुर में ड्रोन से जश्न पर नज़र रखी जाएगी। शहर में 800 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। दुर्ग पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर केक काटने या स्टंट किया तो तुरंत जेल भेजा जाएगा। इधर, बस्तर में नए साल से 4 दिन पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां 400 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

12:30 बजे तक कार्यक्रम बंद करने होंगे
साथ ही नए साल के लिए आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रात 12:30 बजे तक बंद करना होगा। रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा और फार्म हाउस सहित बार संचालकों को निर्देश जारी किए है। पुलिस ने आम लोगों से भी सुरक्षित तरीके से नए साल को मानने की अपील की।

CG New Year Party Restrictions: CCTV कैमरों से होगी निगरानी
रायपुर पुलिस के मुताबिक CCTV कैमरों की निगरानी में जश्न होगा। अगर बिना लाइसेंस वाली शराब बेची जाती है, ड्रग्स बांटे जाते हैं, या फिर रात 10 बजे के बाद म्यूजिक बजाया जाता है, तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। बता दे कि, इस साल आबकारी विभाग ने 12 लोगों को लाइसेंस दिए हैं। पिछले साल ये संख्या 42 थी।

