Chattisgarh Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई. राज्यपाल ने विष्णु देव सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया। इसमें विकसित छत्तीसगढ़ 2047 विजन के अलावा किसान, महिला और जनजातीय सशक्तिकरण, नक्सल उन्मूलन और बस्तर विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना विस्तार, औद्योगिक निवेश और स्टार्टअप प्रोत्साहन के साथ डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधार शामिल है।

6.31 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना जताई
Chattisgarh Vidhansabha: बता दें की छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया. उन्होंने GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना जताई।
सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई

Chattisgarh Vidhansabha: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग क्षेत्र में 10.26%, सेवा क्षेत्र में 13.15% के साथ स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया। साथ ही उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई.
वित्त मंत्री ने सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर बताते हुए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया, जो 2024-25 के 10.07 प्रतिशत से अधिक है.

