Chhattisgarh Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 12 नक्सली मारे गये, लेकिन 3 जवान शहीद हो गए। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
12 मओवादी ढेर
अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ वाली जगह से LMG Machine Gun, SLR राइफलें, INSAS राइफल्स और .303 राइफलें बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं।

DRG के 3 जवान शहीद
- शहीद प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर
- शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर
- शहीद जवान रमेश सोड़ी, DRG बीजापुर

Chhattisgarh Naxalite Encounter: अचानक हुई फायरिंग
बता दे कि, DRG, STF, COBRA और CRPF की जॉइंट टीम सुबह 9 बजे से बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। करीब 2 से 3 घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
Read More: नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 28 नक्सलियों ने किया समर्पण
‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’
Chhattisgarh Naxalite Encounter: CM विष्णुदेव साय ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा – हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज हमारे बहादुर जवानों की बहादुरी से इतिहास लिखा जा रहा है। नक्सलवाद अब आखिरी सांसें ले रहा है। साथ ही उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।
बीजापुर जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में आज हमारे वीर सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में लगातार सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 3, 2025
इस मुठभेड़ में DRG बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और आरक्षक रमेश सोड़ी ने अपना…

