भोपाल का अनोखा ताजमहल
Bhopal Taj Mahal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां सिर्फ झीलें ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें भी देखने को मिलती हैं। इन्हीं में से एक है भोपाल का ताजमहल, जो अपनी सुंदरता और इतिहास के कारण आगरा के ताजमहल से कम नहीं माना जाता। यह एक ऐसा स्थल है, जहां देशभर से पर्यटक इसकी भव्यता देखने आते हैं।लोगों को जानकार काफी हैरानी होती है की… राजधानी भोपाल में ताजमहल कहा से आ गया… लेकिन यह सच है और 13 सालों में बना है.. आईए इस आर्टिकल में जानते है.. मध्यप्रदेश के ताजमहल के बारे में…

शाहजहां बेगम की वास्तुकला में रुचि
Bhopal Taj Mahal: भोपाल के इस ताजमहल का निर्माण नवाब शाहजहां बेगम ने कराया था.. जिसको बनाने में 13 साल लगे थे… वही इतिहासकारों के अनुसार, बेगम को वास्तुकला से गहरा लगाव था और इसी लगाव के चलते उन्होंने इस खूबसूरत ताजमहल का निर्माण करवाया… इस ऐतिहासिक इमारत को बनने में पूरे 13 साल लगे, जो इसकी भव्यता और महत्व को दर्शाता है।
बिरला म्यूजियम – इतिहास की झलक

Bhopal Taj Mahal: अगर आपको भी भोपाल के ताजमहल के बारे में ज्यादा जानना है तो… आप भी शहर के बिरला म्यूजियम जरूर जाना चाहिए। यहां प्राचीन वास्तुकला, हस्तलिपियां, शिलालेख और दूसरी सदी की पेंटिंग्स देखने को मिलती हैं, जो भोपाल की समृद्ध विरासत की गवाही देती हैं। यह ताजमहल काफी पूराना और शहर में तालाब के अलावां भी बहुत सी चीजे है.. जिसके बारे में जानना चाहिए. और जानने में रूची रखना चाहिए..
बड़ा तालाब और झूला पुल

Bhopal Taj Mahal: भोपाल की खूबसूरती सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं है। यहां का बड़ा तालाब और उस पर बना झूला पुल भी आकर्षण का केंद्र है। यह झूला पुल ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले की तरह दिखता है,
183 मीटर और चौड़ाई 4 मीटर है
जिसकी लंबाई लगभग 183 मीटर और चौड़ाई 4 मीटर है। यहां से झील का नजारा लेना बेहद सुकूनदायक अनुभव होता है।शहर में और भी तालाब है जिनके नाम छोटे तालाब, मिठा तालाब है. और साथ ही कई डैम भी है… जिनको कलियासोत डैम, कैरवा डैम, कोलार डैम के नाम से जाना जाता है…
धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी हैं खास

भोपाल सिर्फ आधुनिकता और इतिहास का संगम नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी खास है। यहां कई प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जो आध्यात्मिकता से जुड़ने का अवसर देते हैं।
अगर आप भोपाल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह शहर आपको संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन मेल देखने का मौका देगा।