BHOPAL MID NIGHT CRIME: भोपाल के गांधीनगर थाना इलाके में देर रात दो वाहनो से आये करीब पांच बदमाशों ने गोंडीपुरा जेल रोड स्थित राजा भोज परिसर में जमकर हंगामा किया।
VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
जानकारी के अनुसार करीब रात 2 बजे हथियारो से लैस बदमाश परिसर में घुसे और वहां खड़ी कार सहित दो अन्य दो पहिया वाहनो में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशो की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए है।
बदमाशों ने हाथ में रखा था चाकू
अब इन फुटेज में दो बदमाश हाथ में चाकू लिये भी नजर आ रहे हैं। घटना में पुलिस का कहना है कि आरोपी बुलेट बाइक पर सवार होकर आए थे। वीडियो ने बदमाशो द्वारा लगातार “बलेनो बलेनो” चिल्लाने की आवाज आ रही है।
BHOPAL MID NIGHT CRIME: लोगों के अंदर डर का माहौल
बता दें की निजी रजिंश के चलते उनके निशाने पर बलेनो कार थी, लेकिन जानकारी न होने के चलते उन्होंने सामने खड़ी अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ किये जाने वाले वाहनो में महेश ठाकुर की कार भी शामिल है।
फिलहाल फरार है आरोपी
वहीं पीड़ितो का कहना है कि उनकी किसी से कोई रजिंश नहीं है, ऐसे में बदमाशों ने हमला क्यो किया यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। आरोपी अज्ञात हैं, और जो थोड़ी देर में ही तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की टीमें कर रहीं सर्चिंग
गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि रात करीब 2 बजे छह अज्ञात युवक आए थे। उन्होंने गाड़ियों के कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया और चाकू लहराते हुए फरार हो गए।
BHOPAL MID NIGHT CRIME: सर्चिंग की जा रही.. जल्द होगी गिरफ्तारी
दो बदमाशों के हाथ में चाकू साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया है। पुलिस की टीमें इलाके में लगातार सर्चिंग कर रही हैं, जल्द कार्रवाई की जाएगी।

