Bastar Pandum 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी के पवित्र मंदिर प्रांगण से “बस्तर पंडुम 2026” के ‘लोगो’ और ‘थीम गीत’ का विमोचन किया.

बता दें की बस्तर अब सृजन, शांति और सांस्कृतिक गौरव से पहचाना जाएगा.
Bastar Pandum 2026: सीएम साय ने कहा की बस्तर पंडुम सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है..
जहां जनजातीय परंपराएं, लोककला, नृत्य-गीत, शिल्प और आस्था एक साथ जीवंत होती हैं.

साथ ही उन्होंने कहा की हमारा संकल्प है कि.. बस्तर की इस समृद्ध विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए और इसे राष्ट्रीय व वैश्विक पहचान मिले.
Bastar Pandum 2026:मैं देश-विदेश के सभी संस्कृति प्रेमियों, कलाकारों और नागरिकों से आग्रह करता हूं कि.. इस महाउत्सव में शामिल होकर बस्तर की जीवंत परंपराओं का अनुभव करें और इस सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनें.

