April Pradosh Vrat Date: सनातन धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है, और महिने में कुछ तिथियां आती है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है, जैसे – एकादशी व्रत, पूर्णिमा , प्रदोष व्रत तो आज हम बताएंगे की अप्रैल 2026 में कब-कब प्रदोष व्रत है और शुभ मुहूर्त कौन सा है। कैसे रखें व्रत?
क्या है इस व्रत का महत्व?
प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। हर महिने में प्रदोष व्रत आता जिसका हिंदू में विशेष महत्व है। यह व्रत कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की माता पार्वती के साथ पूजा की जाती है। इससे भगवान भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं, भक्तों पर माता पार्वती और भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है।

अप्रैल में प्रदोष व्रत की तिथियां
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद 12:12 बजे होगा।
यह तिथि 15 अप्रैल 2026, बुधवार को रात 10:31 बजे समाप्त होगी। चूंकि 14 अप्रैल को प्रदोष काल बीतने के बाद ही त्रयोदशी शुरू हो रही है, इसलिए प्रदोष व्रत 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को रखा जाएगा। इसे बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 6:01 बजे से 7:31 बजे तक पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ माना गया है।

शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत (भौम प्रदोष)
पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 6:51 बजे होगा। यह तिथि 29 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 7:51 बजे समाप्त होगी। चूँकि प्रदोष काल 28 अप्रैल को ही पड़ रहा है, इसलिए प्रदोष व्रत 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रखा जाएगा। इसे भौम प्रदोष या मंगल प्रदोष के नाम से पुकारा जाता है। प्रदोष काल मुहूर्त 28 अप्रैल के दिन शाम 6:51 बजे से 7:39 बजे तक का है।
पूजा विधि
प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ सुथरे वस्त्र पहने और गंगाजल से घर के मंदिर में छिड़काव करें। फिर एक चौकी में साफ कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर रखे फिर गंगाजल, दूध, दही, शहद से रुद्राभिषेक करें और बेलपत्र, फूल, अक्षत , चंदन , दीप – धूप आदि आर्पित करें। इस दिन भगवान भोलेनाथ का भजन करें ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके बाद भगवान शिवजी और माता – पार्वती की सच्चे मन से आरती करनी चाहिए।
Also Read- Students Pray In Temples: 100 लड्डू चढ़ाऊंगी..पास करा देना भगवान- स्टुडेंट की मन्नत!

