Alderman appointments: मध्यप्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश की 169 नगर परिषदों में 768 एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने 29 मार्च 2026, रविवार को आदेश जारी किया है। नगरीय निकायों में पार्षद एल्डरमैन मनोनीत होते हैं।दरअसल नगर परिषद में चार-चार सदस्य (एल्डरमैन) नियुक्ति किए गए हैं। प्रदेश के कुल 123 नगर परिषद में नियुक्ति हुई है। नगरीय विकास और आवास विभाग ने आदेश जारी किया है।

Alderman appointments: कुल 492 एडलरमैन की नियुक्ति
प्रदेश में कुल 492 एडलरमैन की नगर परिषद में नियुक्ति हुई है। एल्डरमैन बतौर शासन के प्रतिनिधि नगर परिषद के कामकाज की निगरानी भी करेंगे। पिछले दिनों एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चर्चा की थी।
Read More:- अब देश के लिए करने और जीने का समय-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
CM ने दी सभी को बधाई
Alderman appointments: इसको लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा की..
“मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Read Also: – चंदेरी साड़ी का इतिहास: जानिए भगवान श्री कृष्ण से चंदेरी का अनोखा कनेक्शन और जीआई टैग की कहानी
मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।”

Read More: Wealth Booster Vastu Tips: पैसा नहीं टिकता? अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय…
Visit Also: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की सराहना की

