सिंहस्थ की तैयारियां हुईं तेज
Simhastha 2028 Ujjain: खबर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से हैं… जहां सिंहस्थ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
बतादें कि…
शिप्रा नदी के दोनों ओर 29.215 किलोमीटर लंबे बड़े घाटों का निर्माण किया जाएगा जिसको लेकर काम तेजी से शुरू हो गई है।
बतादें कि….
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की सरकार ने इस कार्य को प्रथम प्राथमिकता में रखते हुए जल संसाधन विभाग के जरिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। बतादें कि घाट में लगभग 778.91 रूपए करोड़ की लागत लगेगी।
विरोध का ध्यान रखते हुए केविएट दाखिल
मिली जानकारी के अनुसार….
प्रदेश के सरकार को आशंका है कि घाट निर्माण के दौरान कुछ लोग इसका विरोध कर सकते हैं…ऐसे में HC में बिना किसी एकतरफा निर्णय के सरकार का पक्ष सुना जाए…
इसके लिए इंदौर खंडपीठ में केविएट दायर करने की तैयारी है। इससे कोर्ट में कोई याचिका आने पर नामिम शिप्रा परियोजना इकाई को सूचना मिलेगी और विभाग जवाब दे सकेगा।
रामघाट जैसे रेड स्टोन का किया जाएगा उपयोग

बतादें कि…
पहले घाटों के निर्माण में स्थानीय पत्थरों का उपयोग प्रस्तावित था…
लेकिन अब…
तय किया गया है कि पूरे 29 किलोमीटर के क्षेत्र में रामघाट जैसे आकर्षक रेड स्टोन का उपयोग होगा। इसी का ध्यान रखते हुए DPR की शर्तों में बदलाव किया गया है।
प्रदेश के मुखिया ने स्वंय निर्देश दिए हैं कि घाटों की गुणवत्ता और सौदर्य में कोई समझौता न हो।
घाट निर्माण के साथ अन्य निर्माण कार्य भी प्रस्तावित
घाट के निर्माण के साथ साथ कई और स्थानों पर भी विकास के कार्य होंगे। इसमें शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाट, आत्मोलिंगेश्वर मंदिर, भर्तहरि गुफा और अंगोरेश्वर मंदिर के पास वेंटेड कॉजवे, स्टॉप डैम, बैराज और तालाबों की मरम्मत शामिल है।
बतादें कि….
इस कार्यों को भी समय सीमा पर करने की योजना है।
CC रोड के साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी
Simhastha 2028 Ujjain: बतादें कि दुर्गादास की छतरी के पास सीसी रोड निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है….
जिससे भक्तों को बेहतर पहुंच और सुविधा मिल सके। साथ ही घाट क्षेत्रों में लाइट,जल निकासी और साफ सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी जिससे सिंहस्थ में आने वाले करोड़ो भक्तों को सुविधाजन अनुभव मिल सके।
Read More:- धर्मराजेश्वर मंदिर का रहस्य: रात में रुकने से ही मिल जाता मोक्ष- जाने इस मंदिर का रहस्य
Click this:– अगर आप बाबा #महाकाल की विशेष पूजा करना चाहते हैं तो ये जान