Maa Baglamukhi Temple MP: भारत एक ऐसा देश है जहां हर मंदिर की अपनी एक अलग ही कहानी होती है। लेकिन नलखेड़ा का मां बगलामुखी मंदिर यह सिर्फ एक मंदिर नहीं एक शक्तिपीठ है। एक ऐसा स्थान जहां देवी की ऊर्जा आज भी प्रत्यक्ष रूप से महसूस की जा सकती है। इस मंदिर में स्थापित माता बगलामुखी की प्रतिमा स्वयंभू (स्वयं प्रकट) मानी जाती है, जो अत्यंत जागृत है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के अगर मालवा जिले में लखुंदर नदी के किनारे स्थित नलखेड़ा एक छोटे कस्बे में बना हुआ है
विज्ञान की पकड़ से बाहर
माना जाता है कि यह मंदिर 10 महाविदओं में से एक मां बगलामुखी को समर्पित है जो तांत्रिक साधनाओं और शत्रु विनाश की देवी मानी जाती है। कहते हैं यहां मां की पूजा इतनी शक्तिशाली है कि अगर कोई सच्चे मन से शत्रु नाश या न्याय की प्राप्ति के लिए यज्ञ करता है तो मां की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है। तांत्रिकों का मानना है कि यह स्थान तंत्र साधना के लिए सिद्ध भूमि है।

एक रहस्य यह भी है कि यहां रात में कुछ साधक विशेष तांत्रिक अनुष्ठान करते हैं और सुबह तक मंदिर के आसपास एक अलग ऊर्जा का आभास होता है।
क्या है मान्यता?
मान्यता है कि, महाभारत काल में पांडवों ने यहां देवी बगलामुखी की साधना की थी ताकि कौरवों पर विजय प्राप्त की जा सके। यह भी कहा जाता है कि गुरु वशिष्ठ और भगवान परशुराम ने भी यहां साधना की थी।

भक्त यहां अपनी मनोकामनाओं, विशेषकर कोर्ट-कचहरी, करियर और व्यापार में सफलता के लिए पीले रंग की वस्तुओं (हल्दी, पीले फूल) के साथ विशेष हवन करावाते हैं, कहा जाता है ऐसा करने से काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
मंदिर की सबसे खास बात
मंदिर की सबसे खास बात है यहां का पीतांबरा रूप। मां बगलामुखी पीले वस्त्रों में विराजमान है। इसीलिए यहां हर पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल और हल्दी का विशेष महत्व होता है। यहां हर साल अक्षय तृतीया और नवरात्रि में विशेष यज्ञ और साधनाएं होती हैं। जिसमें हजारों श्रद्धालु और साधक भाग लेते। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जब यहां की ऊर्जा को मापा गया तो मंदिर परिसर में एक अलग प्रकार की विद्युत चुंबकीय तरंगे पाई गई जो किसी आम स्थान में नहीं होती।

शांति का होता है अनुभव
यहां आने वाले कई श्रद्धालु कहते हैं कि जैसे ही वे मंदिर में प्रवेश करते हैं उनका मन अचानक शांत हो जाता है और आंखें अपने आप बंद होने लगती है।
यह मंदिर देश-विदेश में प्रसिद्ध है और यहां आम जनता के साथ ही कई राजनेता, क्रिकेटर और व्यवसायी गुप्त रूप से अपनी विजय सुनिश्चित करने आते हैं।
Also Read – Ganga Saptami 2026 Date: कब है गंगा सप्तमी? इस दिन करें ये काम मिलेगी मां की कृपा…

