Akshaya Tritiya Remedies: आज अक्षय तृतीया है, यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन लोग आमतौर पर सोना-चांदी, आभूषण या प्रॉपर्टी खरीदते हैं ताकि धन और समृद्धि अक्षय बनी रहे। लेकिन हर किसी के पास इतनी क्षमता नहीं होती। अगर आप भी कम बजट में अक्षय तृतीया का शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं तो बहुत कम पैसे में मिट्टी का बर्तन खरीदकर एक आसान उपाय कर सकते हैं। इस उपाय से न केवल घर की नकारात्मकता दूर होगी, बल्कि अक्षय पुण्य भी प्राप्त होगा जो इस लोक और परलोक दोनों में आपके साथ रहेगा।
अक्षय तृतीया पर खरीदें मिट्टी के बर्तन
सूत्रो के मुताबिक, ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताते हैं कि, अक्षय तृतीया का मूल मंत्र ही “कभी न क्षय होने वाली” चीजों से जुड़ना है। सोना-चांदी श्रेष्ठ माने जाते हैं, लेकिन सच्चा और सुलभ उपाय मिट्टी से बने पात्र खरीदने का है। बाजार में 50 से 60 रुपये से शुरू होकर महंगे मिट्टी के बर्तन मिलते हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार मिट्टी का कलश, मटका, सुराही, करवा, कुल्हड़, घड़ा या कोई भी पात्र खरीद सकते हैं।

मिट्टी के बर्तन का धार्मिक महत्व
मिट्टी का बर्तन पंचतत्वों का प्रतीक है, इसमें पृथ्वी तत्व, जल तत्व, अग्नि तत्व,वायु तत्व,आकाश तत्व, से बना होता है, माटी पृथ्वी तत्व में जल मिलाकर जल तत्व का प्रवेश होता है, फिर आग में तपने पर अग्नि तत्व का प्रवेश होता है, उस पात्र में अनंत महीन छिद्र होते हैं, जिसमें वायु तत्व का प्रवेश होता है और पात्र के अंदर आकाश तत्व विराजमान होता है. इस प्रकार से मिट्टी का बर्तन पंचतत्व से युक्त होता है।
करें ये सरल उपाय
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का बर्तन खरीदकर घर लाएं। उसे अच्छी तरह साफ करें और उसमें शुद्ध जल भर दें। जल भरे बर्तन को घर में कुछ देर रखें। इससे घर में सकारात्मक और जीवंत ऊर्जा का प्रवेश होता है तथा नकारात्मकता दूर होती है। इसके बाद इस जल से भरे मिट्टी के बर्तन को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। खासकर किसी प्यासे व्यक्ति को दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

इस उपाय से मिलेंगे अनेकों लाभ
1. घर से नकारात्मक ऊर्जा का निवारण।
2. भगवान विष्णु की विशेष कृपा।
3. अक्षय पुण्य की प्राप्ति (जो कभी क्षय नहीं होता)।
4. इस लोक और परलोक दोनों में शुभ फल।
जिनके पास महंगे उपहार या आभूषण खरीदने की क्षमता नहीं है, उनके लिए मिट्टी के बर्तन खरीदना प्रभावशाली और आसान है।

