Shivratri Special Bhog: हिंदू धर्म में हर साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूम-धाम से मानया जाता है। कहते है इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। यह त्योहार सनातन धर्म में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह शुभ तिथि 15 फरवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा
ज्योतिष शास्त्र ने बताया गया है कि- ‘इस शुभ दिन पर अगर खास चीजों का भोग लगाया जाए तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं भगवान भोलेनाथ से जुड़ी कुछ खास बातें।
कब है महा शिवरात्रि?
हिंदू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को देशभर में मनाया जाएगा।
पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 की शाम को 05:04 बजे से शुरु होगा। वहीं 16 फरवरी 2026 को 05:34 बजे समाप्त हो जाएगी। इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा।
इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है। लोग उनका दूध से लेकर गंगाजल तक से रुद्राभिषेक कराते है। इस दिन सभी देवी देवता और मनुष्य भोलेनाथ की भक्ति मे लीन होंगे।
इन चीजों का लगाएं भोग
ठंडाई जरूर चढ़ाएं
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनात का ठंडाई का भोग जरुर लगाएं। माना जाता है भगवान भोलेनाथ को ठंडाई बहुत प्रिय होता है। शिवरात्रि के दिन कई शिव मंदिरों में भगवान को भोग के रुप में चढ़ाया जाता है। फिर इसी प्रसाद को भक्तों में भी बांटा जाता है।

लस्सी का भोग लगाएं
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को लस्सी का भोग अर्पित कर सकते हैं। इसमें आप थोड़ा सा भांग मिला सकते हैं। कहते हैं भगवान को लस्सी अर्पित करने से जीवन में आ रही परेशानियां से मुक्ति मिल जाती है। इससे घर मे सुख-शांति और समृद्धी आती है।
मखाने की खीर
महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रसाद के रुप में मखाने की खीर अर्पित कर सकते हैं। कहा जाता है कि, मखाने की खीर का भोग लगाने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति सही रहती है और कई ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति भी मिल जाती है।

मालपुएं का लगाएं भोग
महाशिवरात्रि के दिन आप शिवजी को मालपुए का भी भोग लगा सकते हैं। इसमें आप थोड़ा सा भांग मिला लें फिर भगवान को भोग लगाएं। कहा जाता है ऐसा करने से नौकरी और कारोबार में चल रही परेशानियां नष्ट हो जाती हैं। सफलता के रास्ते खुल जाते हैं।

महाशिवरात्रि 2026 पर क्या करें?
- इस दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें।
- महाशिवरात्रि पर आप पूजा करते समय एक एक करके चीजों को अर्पित करें, कभी भी एक साथ दो चीजों ना चढ़ाएं।
- महादेव का अभिषेक करते समय हमेशा तांबे के लोटे का ही प्रयोग करें।
- शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करें।
- व्रत रखें और रात्रि जागरण कर शिव पुराण या शिव स्तोत्रों का पाठ करें।
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें, इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

