Ganesh Jayanti 2026 Date: विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि के दिन हुआ था, इस वजह से हर साल गणेश जयंती मनाई जाती है। इस साल गणेश जयंती कब है आइए जाने है मुहूर्त और दिन…
इस साल कब है चतुर्थी
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थतिथि के दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। इसे माघ विनायक चतुर्थी या गौरी गणेश चतुर्थी भी कहते हैं। पंचांग के मुताबिक, इस साल माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि 22 जनवरी दिन गुरुवार सुबह 2 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 23 जनवरी दिन शुक्रवार की सुबह 2 बजकर 28 बजे पर होगा। ऐसे में गणेश जयंती 22 जनवरी गुरुवार को मनाई जाएगी।
इस वर्ष गणेश चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 8 मिनट ही रहेगा। इस दिन भगवान गणेश की 11:29 बजे सुबह से पूजा कर सकेंगे, और समापन दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर होगा।
रवि योग में मनाई जाएगी गणेश जयंती
गणेश जयंती के दिन रवि योग सुबह में 07:14 बजे से दोपहर में 02:27 मिनट तक रहेगा। यह एक शुभ योग हैं, जिसमें सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। गणेश जयंती की पूजा भी रवि योग में ही होती है। इसके अलावा उस दिन वरीयान् योग सुबह 05:38 मिनट तक रहेगी।

गणेश जयंती के दिन भद्राकाल
उस दिन भद्रा का साया रहेगा, कहते है भद्राकाल में कोई शुभ काम नहीं किया जाता। उसके पहले ही गणेश चतुर्थी की पूजा की जाएगी। पूजा का मुहूर्त खत्म होते ही भद्रा लग जाएगा। भद्राकाल दोपहर 02:40 पर लगेगा जोकि 23 जनवरी को सुबह 02:28 मिनट तक रहेगी।
चतुर्थी पर न करें चंद्रमा के दर्शन
इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करते है। गणेश जयंती पर11 घंटे 57 मिनट तक चंद्रमा उदित रहेंगे, ऐसे में जयंती के दिन सुबह 9:22 बजे तक चंद्र दर्शन वर्जित है। कहते है इस दिन चंद्रमा देखने से कलंक लगता है।
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान गणेश का जन्म माघ शुक्ल चतुर्थी को हुआ था, इस कारण से इस तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से भक्त की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
also read – Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी के दिन इस तरह से करें विश, मिलेगी विष्णु भगवान की कृपा!

